फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक चालकों ने सुपरवाइजर को पीटा

Tue, 28 May 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के क्रशर मंडी में बालू व पत्थर की ढुलाई को लेकर विवाद हुआ। ओवरलोड खनिज सामग्री लादने से मना करने पर कुछ ट्रक चालकों ने सुपरवाइजर के साथ मारपीट की। भरतकूप के गोड़ा मोड़ स्थित एक खदान पर कार्य करने वाले झांसी थाना गरौठा नुनार हैवतपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह व पंकज ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ ट्रक चालकों ने ट्रक में अधिक सामग्री भरने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की है। ट्रक चालक सुनील, सिरोमन व वीरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें