मानिकपुर (चित्रकूट)। प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ जारी कटरा का ट्रक चालक राजेश जायसवाल (40) पुत्र बृजलाल बीती शाम घर से निकला था। वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। सोमवार को सवेरे गांव के ही समीप रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी परिजनों को जीआरपी मानिकपुर ने दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन भाइयों में मृतक छोटा था। (संवाद)