चित्रकूट। ट्रक चालक के बकाया मानदेय मांगने पर एक व्यापारी व उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। पिटे चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। मामला शहर से सटे कपसेठी गांव का है। ट्रक चालक अशोह गांव निवासी शिवसरण सोनी पुत्र प्रहलाद ने बताया कि वह एक गल्ला व्यापारी का ट्रक कई माह से चला रहा था। चार माह का मानदेय बकाया होने पर मंगलवार को उनके घर पहुंचा और रुपये देने को कहा। जब वह हिसाब बनाकर ले गया तो लगभग 40 हजार रुपये का बकाया निकला। ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि जैसे ही मालिक से 40 हजार रुपये मांगे तो उसे भागने को कहा गया। जब वह रुपये मांगने पर अड़ा रहा तो उसे मालिक व उसके परिजनों ने लात घूंसे व डंडों से पीटकर भगा दिया। ट्रक मालिक ने आरोपी व्यापारी व उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।