चित्रकूट। चित्रकूट मप्र क्षेत्र में मझगवा थाना अंतर्गत किटहा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मझगवां निवासी अमीर हुसैन उर्फ राजा (२४) रविवार की सुबह बाइक से घरेलू काम से कोठी कस्बा जा रहा था। किटहा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अमीर की मौत मौके पर हो गई। सीओ रोहित राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। आरोपी ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। संवाद