फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोषागार घोटाला- बयान दर्ज कराने के लिए चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। कोषागार घोटाला की जांच में एसआईटी के सामने आने से आरोपी कतरा रहे हैं। बल्कि बचने के उपाय खोज रहे हैं। एसआईटी ने बयान न दर्ज कराने वाले चार को नोटिस जारी किया है। कोषागार में 43.13 घोटाला हुआ था। इस पर 97 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच में नौ बिचौलियों को गिरफ्तार कर एसआईटी जेल भेज चुकी है। एसआईटी को जांच में कोषागार के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। एसआईटी ने कुछ दिन पहले वर्ष 2018 से अब तक तैनात रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर बुलाया था। इनमें से करीब छह लोग अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक सभी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। इस पर एसआईटी ने दोबारा चार लोगों को नोटिस जारी किया है। दोबारा नोटिस मिलने पर भी विभागीय लोग बयान देने के बजाय खुद को बचाने का रास्ता खोजने में लग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें