फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ आईजी ने की जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच के निर्माण के दौरान काटे गए 180 सागौन के पेड़ों को चोरी से बेचने और राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने की जांच शुरुहुई है। उत्तर मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी मनोज कुमार ने मौके पर जाकर कई तथ्य जुटाए और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कराए। इस दौरान आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। आरपीएफ आईजी ने बताया कि कुछ माह पहले सागौन के पेड़ों को नियमानुसार कटवाने के बाद इसकी लकड़ी चोरी से बेची गई थी। मानिकपुर निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए है। आरोप है कि आईओडब्ल्यू आशीष कुमार व पीडब्ल्यूआई राजेश कुमार ने वन विभाग की स्वीकृति के बाद निर्माण के लिए पेड़ों को कटवाया। पर लकड़ी स्टोर में जमा नहीं की है। इस मामले की जांच चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें