फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेतरतीब खड़े वाहनों से चरमाई यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नवरात्र के चलते इन दिनों धर्मनगरी में तीर्थयात्रियों की भीड़ है। टूरिस्ट बसों और अन्य वाहनों के सड़क किनारे खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। कई बार तो यातायात पुलिस को रूट परिवर्तित करना पड़ रहा है। शहर के ओवरब्रिज पर लगे जाम हटाने पहुंचे टीएसआई को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन

मुख्यालय समेत धर्मनगरी के प्रमुख मार्गों के किनारे बने होटल व रेस्ट हाउस समेत मंदिरों में आने वाले तीर्थयात्रियों के वाहन बेतरतीब खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को यातायात व सीतापुर पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को पार्किंग स्थल तक पहुंचाने के लिए कहा, लेकिन पार्किंग की सही व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बनी। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस आवागमन बहाल कराया।
पीलीकोठी मार्ग से शिवरामपुर मार्ग की तरफ से वाहनों को गुजारा गया। इसके अलावा हनुमानधारा मार्ग से वाहनों को निकाला गया। शहर के ओवरब्रिज पर भी गुरुवार की रात ट्रक खराब होने पर जाम लग गया। सूचना पर टीएसआई योगेश यादव टीम के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने लगे। इसी बीच बाइक चालक सत्येंद्र कुमार ने टीएसआई को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। बाइक छोड़कर भागने लगा तो उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। घायल टीएसआई का इलाज जिला अस्पताल में कराया।
विज्ञापन

यातायात सीओ एसपी सोनकर ने बताया कि पार्किंग स्थल कम होने से यह समस्या आती है। होटल और गेस्टहाउस वालों से कहा गया है कि वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराएं। सड़क किनारे वाहन खड़ा कर बाजार जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें