फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यातायात विभाग के सिपाही से मारपीट, दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में गुरुवार की देर शाम को कई मुख्य मार्ग पर जाम लगा। इसी बीच शंकर बाजार चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने पहुंचे यातायात विभाग के सिपाही के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद मौके पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को खदेड़ पर पकड़ा। इसी बीच जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दो युवकों को पकड़ कर कोतवाली में बैठाया है। यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही के साथ अभद्रता व मारपीट की जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें