मानिकपुर। थाना क्षेत्र के भरोसा बांध के रास्ते में गंदे नाले के पास अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर पलट गया। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।
जवाहर नगर निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर डांडी गांव जा रहा था। भरोसा बांध के गंदा नाला के पास कीचड़ व जलभराव में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। बताया कि वह पलटने के पहले ही कूद गया था, नहीं तो जान भी सकती थी। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। चालक को कोई चोट नहीं आई है।