कसबे में रामलीला देखकर लौट रहे तीन लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इनमें से दो गंभीर लोगों को इलाहाबाद रिफर किया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती निर्भय (30) पुत्र भोंडी ग्राम अछरिहला थाना कमासिन (बांदा) ने बताया कि वे लोग सोमवार रात रामलीला देखकर लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें उसके साथ दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
इनमें घायल रोहित (25) पुत्र नरेंद्र निवासी मेड़ी बाबा का पुरवा, थाना असोथर (फतेहपुर) और दूसरे अज्ञात घायल को इलाहाबाद रिफर किया गया है।