फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर/खोही। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भसौंधा इटखरी मोड पर गुरुवार की दोपहर को आमने सामने से दो बाइक टकरा गई। इसमें बाइक चालक सत्यम व सवार शिक्षिका मनोरमा देवी घायल हुईं। दूसरा बाइक सवार प्रधान पुत्र जितेंद्र भी घायल हो गया। एक बाइक चालक ने हेेलमेट पहना था जबकि दूसरे ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

इसके अलावा शिवरामपुर कस्बे के पास टेंपो की बाइक से टक्कर में बाइक सवार शिवरामपुर निवासी परमजीत व मुरैना निवासी मुरारी घायल हुए। इसी प्रकार आरोग्यधाम के पास आमने सामने से बाइक की टक्कर में बालापुर माफी निवासी बुद्धविलास व चित्रकूट निवासी सौरभ घायल हुए। दो घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें