फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीसीटीवी में बाइक चुराते कैद हुए चोर

Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली। दोनों स्थान पर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को रिकार्डिंग देकर चोरी का खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीतापुर के राघवपुरी मोहल्ला निवासी देशराज जोगी ने बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक युवक बाइक को ले जाते दिख रहा है। इसी प्रकार शहर के शंकर बाजार निवासी अजय गुप्ता बमभोले ने बताया कि कॉपरेटिव बैंक के पास खड़ी उसकी बाइक चोर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज में पीठ में स्कूली बैग टांगे एक युवक को बाइक ले जाते देखा गया है। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि दोनों मामले में जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें