खोही। परिक्रमा चौकी क्षेत्र के खोही कस्बे में रविवार की रात दो गुमटियों का ताला तोड़कर चोर करीब 20 हजार रुपये का माल उठा ले गए। दुकानदारों ने चौकी में तहरीर दी है।
खोही निवासी ओंकार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि गुमटी में पान खाने पीने की वस्तुएं बेचता है। रविवार की रात उसकी गुमटी का ताला तोड़कर चोर तीन हजार रुपये, एक मोबाइल उठा ले गए। इसके अलावा खोही निवासी नंद गोपाल पटेल ने दी तहरीर में बताया कि वह गुमटी में पान, गुटखा और सिगरेट बेचता है। उसकी गुमटी का ताला तोड़ चोर 3500 रुपये और तकरीबन 4000 रुपये का सामान उठा ले गये हैं।
सोमवार की सुबह दुकानदारों ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।