फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सेंध लगा तीन घरों से चोरों ने उड़ाए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र रामनगर कस्बे में तीन घरों में चोरों ने घर में रखे जेवर सहित 20 हजार पार कर दिए। चोर दीवार में सेंध लगाकर घुसे थे। जाते समय घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन

रामनगर कस्बे में रोड किनारे फारूख खान, राजा व पप्पू का घर बना है जो तीनों भाई है। इन घरोंं में चोर दीवार मेें सेंध लगा घुस गए। घर में रखे जेवर और 20 हजार ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। फातिमा बेगम पत्नी राजा ने बताया कि उसके आठ हजार रुपये व जेवर ले गए। रन्नो बेगम पत्नी पप्पू खान ने बताया दस हजार व दो लाख के जेवर ले गए। इसी तरह से फारूख घर में भी पांच हजार रुपये ले गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजकर जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें