पहाड़ी (चित्रकूट)। भंभौर गांव में शुक्रवार की रात को चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। घर के कमरे में बक्से में रखे जेवर के अलावा 40 हजार रुपये नकदी भी ले गए। जेवर की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
भंभौर निवासी राम केवल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके घर में शुक्रवार की रात घर के पीछे बनी दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए। उस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। जिससे उसने कमरे में रखे जेवरात जिसमें सोने की एक अंगूठी, झुमका, चांदी के बिछुआ सहित अन्य जेवरा शामिल रहे। उसको शक है कि गांव के एक युवक ने चोरी की है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाए। थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने कहा कि पुलिस टीम भंभौर गांव जाकर मामले की जांच करने के बाद मामला दर्ज करेगी।