फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुकान और मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर ताले तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर व नकदी पार किए गए। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कालूपुर पाही निवासी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि घर के बाहर रखी उसकी गुमटी का ताला चोरों ने तोड़ दिया। जब दुकान खोलने पहुंचा देखा ताला टूटा था और अंदर रखा किराने का सामान गायब था। बताया कि चोर लगभग 80 हजार रुपये का सामान और पांच हजार रुपये ले गए हैं। इसके अलावा गल्लामंडी मार्ग स्थित बल्दाऊगंज निवासी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त को वह घर में ताला बंद कर सीतापुर स्थित घर आ गए थे। शनिवार को जब लौटकर आए तो मकान का टूटा ताला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी का दरवाजा खुला था और सारी सामग्री बिखरी पड़ी थी। लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 14 हजार रुपये गायब मिले। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले में पुलिस जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें