फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिजन बोले- ठीक नहीं था दिमागी संतुलन

Sat, 27 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गांव की रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात कारणों के चलते युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। गोंडा गांव निवासी विमलेश (22) पुत्र चुन्नू प्रसाद रैदास ट्रक चालक था। उसके चाचा प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर से बिना बताए निकल गया और गोंडा गांव के समीप से गुजरी रेलवे ट्रैक में जाकर मालगाड़ी के सामने कूद गया।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना से मृतक की मां चुन्नी देवी रो-रोकर बेहाल है। मृतक के चाचा ने बताया कि ट्रक ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन भाईयों में सबसे छोटा था। कई दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। शाम को बिना बताए घर से निकल गया था। गेटमैन उसे पहचानता था। उसने ही परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें