चित्रकूट। युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। तीन दिन बाद पत्नी घर लौटी तो आत्महत्या की जानकारी हुई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दुलहिन तलैया निवासी राजकुमार (40) की पत्नी और बच्चे बुधवार को रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घर में अकेले पति था। उसने सूने घर में दरवाजा बंदकर फांसी लगाई। शनिवार की सुबह घर पहुंची पत्नी के आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और कमरे में पति का शव लटका देख चीख पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में शोक की लहर है।