फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जल जीवन मिशन योजना के काम को मिला प्रथम स्थान

Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । जिले में चल रहे जल जीवन मिशन निर्माण कार्यों को देश में प्रथम स्थान मिला है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चांदी बांगर, सिलौटा व रैपुरा परियोजना के माध्यम से हाउसहोल्ड कनेक्शन को संतृप्त करने का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इस उपलब्धि पर निर्माण एजेंसी को डीएम ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि पूरे देश में फास्टेस्ट मूविंग डिस्ट्रिक का तमगा चित्रकूट को हासिल हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में दिल्ली से प्राप्त हुए सर्टिफिकेट को डीएम ने अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता, प्रोजेक्ट प्रमुख जितेंद्र कुमार तिवारी, टीपीआई परियोजना प्रबंधक अभय नारायण दीक्षित, जीबीपीआर के श्रीनिवास को प्रदान किया। डीएम अभिषेक आनंद व एडीएम सुनंदु सुधाकरन ने पूरी टीम के अथक परिश्रम की प्रशंसा की। कहा कि इस जनपद के लिए गौरव का क्षण है।
मिशन के कार्यों में लगे हुए अभियंताओं, कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों ने सार्थक पहल की है। बुंदेलखंड के इस सूखा ग्रस्त इलाके में इस प्रकार की परियोजना के अंतर्गत तीन इंटेकवेल, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 133 ओवर हेडटैंक का निर्माण अंतिम चरण में हैं। परियोजना का कार्याविंत करने के लिए आधुनिक मशीनरी कुशल श्रमिक व संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें