फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला ने मासूम संग कुएं में छलांग लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मायके से आने के अगले ही दिन युवती 14 माह की दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर कुएं में कूद गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की वजह घर में पूड़ी बेलने को लेकर विवाद बताया जा रहा है, जबकि मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी वंदना (26) ने सोमवार को सुबह तकरीबन सात बजे 14 माह की बेटी दिव्यांशी को लेकर घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी। छत से देख रही वंदना की भतीजी लक्ष्मी ने घर के लोगों को खबर दी। घरवाले कुएं के पास पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला।
जेठ यजतेंद्र नामदेव ने बताया कि वंदना एक माह से मायके ओरन में थी। रविवार की शाम ससुराल आई थी। सोमवार की सुबह वंदना, सास रानी और भतीजी लक्ष्मी घर में पूड़ी बेल रही थीं। वंदना की सास से कुछ कहासुनी हो गई। पूड़ी बेलने के बाद सास और भतीजी पड़ोस स्थित दूसरे मकान में आ गईं। इस बीच वंदना ने बेटी पुत्री दिव्यांशी को गोद में उठाया और कुएं में छलांग लगा दी। उसका पति दुजयेंद्र दिल्ली में सिलाई का काम करता है। उसके दो बेटी चंचल (3) और दिव्यांशी (14 माह) थीं।
विज्ञापन

उधर, मायके से आए भाई गिरजा शंकर (ओरन) ने पीटकर शवों को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। गिरवां थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं में कूदकर आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ नरैनी नितिन कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

सात साल पहले हुई थी शादी
नरैनी। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी वंदना की शादी वर्ष 2017 में गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के दुजयेंद्र नामदेव के साथ की थी। दुजयेंद्र दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। घर में जेठ यजतेंद्र नामदेव का परिवार और सास-ससुर रहते हैं। शादी के बाद वंदना के दो पुत्रियों का जन्म हुआ। जेठ यजतेंद्र ने बताया कि उनके पास तीन बीघा जमीन है। मृतका तीन मार्च को अपने मायके ओरन गई थी। रविवार की शाम (2 अप्रैल) को अपनी ससुराल आई थी। सोमवार को सुबह सास-बहू और भतीजी पूड़ी बेलने बैठीं थीं। उसी दौरान मामूली सी कहासुनी में इतनी बड़ी घटना हो गई। उसने बताया कि मृतका अपने घर में चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें