सालों से खराब पड़ी बनकट सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बालू से लदे ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी से सड़कें और भी बद्तर हो गई है। जिससे इन सड़कों से चलना दुर्लभ है। जिसके चलते आय दिन ही दुघर्टनाएं होती रहती है। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने तहसील दिवस सहित अन्य उच्चाधिकारियों से इस बातत फरियाद लगा चुके है। जिससे मजबूर होकर ग्रामीणों ने गुरुवार को राजापुर मार्ग पर जाम लगा कर शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। जिससे एंबुलेंस व यात्री बसों समेत कई छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने , ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग से प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राएं आते-जाते है। जहां जलभराव होने से बच्चों को दिक्कत होती है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी संतोष कुमार व क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। गौरतलब है कि पिछले माह यहां आए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी सड़क की दुर्दशा पर अभियंताओं को फटकार लगाई थी।