फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्राम प्रधान नहीं अबकी चुनेंगे चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। जिले में नई गठित मऊ नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होंगे। इसको लेकर यहां के मतदाताओं में खुशी है। अब तक यहां के लोग प्रधान चुनते थे, इस बार चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2020 में मऊ को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। नगर पंचायत बनने से पहले मऊ ग्राम पंचायत थी। इसमें मऊ तहसील व ब्लाक के कार्यालय भी संचालित हो रहे थे। ग्राम पंचायत का संचालन प्रधान कर रहा था। अब मऊ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बना दिया गया है। जिसमें वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में यहां के लोगों को पहला चेयरमैन मिलेगा। पहली बार नगर अध्यक्ष बनने के लिए लोगों की होड़ मची हुई है। यह सीट सामान्य होने भी घोषित है।
भाजपा, सपा व बसपा मेें दो दर्जन से अधिक लोग टिकट मांग रहे है। इस सीट में 14 हजार 642 मतदाता हैं। पहाड़पुरवा, शेषापुरवा के कटिया व शिवपुर के मजरे नगर पंचायत में शामिल हुए हैं। कुल 14 वार्ड है। मऊ नगर पंचायत में ब्राह्मण, निषाद, वैश्य व मुस्लिम, यादव व पटेल मतदाता है। मऊ कस्बा निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भइया लाल यादव, पूर्व प्रधान जमुना प्रसाद केसरवानी,अधिवक्ता प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, विवेक मिश्रा,सरयू व जयभारत द्विवेदी आदि ने बताया कि नगर निकाय के लिए पहली बार वह वोट डालेंगे। इस बात को लेकर उन्हें बहुत खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें