चित्रकूट। सड़क दुर्घटना में एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़ित ने सीजेएम न्यायालय की शरण ली है। शिवरामपुर निवासी सतानंद बीते 15 अप्रैल 2026 की शाम को पुत्री के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। ग्राम खोह के पास एक बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर सतानंद व पुत्री घायल को घायल कर दिया था और आरोपी चालक फरार हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कोतवाली कर्वी, ऑनलाइन पोर्टल और पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से शिकायत भेजी थी। शिकायत दर्ज न होने पर पीड़ित सतानंद ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)