फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाते में रुपयों का ट्रांजेक्शन ने बढ़ाया जांच एजेंसियों का शक

Sun, 22 Feb 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जांच एजेंसियों का कहना है कि डार्क वेब के माध्यम से अवैध ऑनलाइन पोर्नोग्राफी से जुड़े लेन-देन की भनक संभवतः उसके बैंक ट्रांजेक्शन से इंटरपोल को लगी होगी। जिसके बाद उसके खाते की निगरानी शुरू कर दी गई। इसके बाद, जांच एजेंसियों ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए गहन पड़ताल की। रुपयों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन इस मामले में एक अहम कड़ी साबित हुआ। यह भी बताया जाता है कि 16 नवंबर 2020 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आरोपी को लेकर आई थी और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जांच एजेंसी ने मामले की गहन पड़ताल के लिए पांच दिन की रिमांड भी मांगी थी। वहीं, इस घिनौने अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस घटना ने पूरे कस्बे को शर्मसार कर दिया है। हर किसी की आंखों में गुस्सा है और लोग ऐसे अपराधों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें