फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परिजनों के डांटने पर किशोरी फंदे से झूली

Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । थाना क्षेत्र के ताडी गांव में परिजनों के डांटने पर किशोरी फंदे से झूल गई। परिजनों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यनारायण उर्फ पप्पू निषाद ने बताया कि बुधवार की रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी उर्फ छोटू ने घर के अंदर कमरा बंदकर रस्सी से फंदे पर झूल गई। रात्रि को शादी समारोह से वापस लौटे माता-पिता ने देखा तो उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो गुरुवार की सुबह मौके पर जाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक किशोरी दो भाई एक बहन में बड़ी थी।
मऊ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। इसी के चलते माता-पिता ने बुधवार को डांटा भी था। इसी कारण से उसने यह कदम उठाया है। अभी मामला नहीं दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें