चित्रकूट। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून शनिवार को जारी की जाएगी। इस अवसर पर जनपद और विकासखंड स्तर पर सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के ताड़केश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री दोपहर 03:45 बजे किसानों के बैंक खातों में किस्त हस्तांतरित करेंगे। कार्यक्रम का ब्लॉक सभागार में प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों, पैक्स और एफपीओ के माध्यम से अधिक किसानों को जोड़ने की व्यवस्था की गई है। (संवाद)