चित्रकूट। धर्मशाला के निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा ढह गया। इसमें दबकर मजदूर मौत हो गई।
कर्वी स्थित अग्रवाल धर्मशाला नया बाजार में सोमवार की दोपहर निर्माण कार्य चल रहा था। इसका ठेका तरौंहा निवासी सुखराज लिए है। ठेकेदार भी वहां मौजूद था। इसी बीच छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबने से तरौंहा के जयदेवदास अखाड़े के पास के निवासी मजदूर पिंटू (30) दब गया। अन्य दो मजदूर बाल-बाल बचे। परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिंटू तीन भाइयों में छोटा था।