फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश से ढही छत, दंपती दबे, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। बारिश के दौरान शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रैपुरवा गांव में पक्के मकान की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में सो रहे किसान दंपती मलबे में दब गए। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर है।
विज्ञापन

रैपुरवा माफी गांव निवासी किसान मइयादीन सिंह (70) और उनकी पत्नी केशपति सिंह (65) शनिवार की रात पक्के मकान में सोए थे। मकान करीब दो साल पुराना था। रात में बारिश के चलते मकान के पिछले हिस्से की दीवार धंसने से छत ढह गई। इससे कमरे में सो रहा दंपती मलबे में दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर बगल के मकान में सो रहे माइयादीन के पुत्र शशि ने बाहर आकर देखा तो शोर मचाया। उसने शिवरामपुर चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।

इस पर चौकी प्रभारी, शहर कोतवाल और पुलिस बल जेसीबी के साथ पहुंचा। जेसीबी से मलबा हटवाकर दबे दंपती को निकाला। एंबुलेंस से शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाॅक्टरों ने मइयादीन को मृत घोषित कर दिया। पत्नी केशपति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें