फोटो 27 सीकेटीपी 42 ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक व डीएम, एसपी। संवाद
फोटो 27 सीकेटीपी 42 ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक, डीएम व एसपी। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। विकास खंड के जारो माफी और छेरिया बुजुर्ग गांव में शनिवार को जन चौपाल में विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी रहे। जारो माफी के ग्रामीणों ने वन विभाग मारकुंडी रेंज के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। छेरिया बुजुर्ग में ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत और आवास जैसी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने बीडीओ पवन सिंह को कोल आदिवासी समुदाय के लिए मुख्यमंत्री आवास का सर्वे शिविर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम को सभी समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। विधायक ने किहुनिया, उमरी, रामपुर और अमचुर नेरुवा न्याय पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए शिविर लगाने की बात कही।