राजापुर। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इस साल हाईस्कूल व इंटर में अच्छे अंक लाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने देश भक्ति व लोकगीत प्रस्तुत किए। वही इंटरमीडिएट कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया द्विवेदी, द्वितीय संगीता, तृतीय रागिनी तिवारी, विज्ञान वर्ग में प्रथम आंचल सिंह, द्वितीय आंचल सिंह, तृतीय मुस्कान सिंह को पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल की छात्रा प्रांशी, आरती, आस्था, सौम्या मिश्रा को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. गौरी देवी ने कहा कि जो छात्राएं मेहनत, लगन, व निष्ठा के साथ पढ़ती है वह एक दिन पुरस्कार प्राप्त करती हैं। इस मौके पर शिक्षक लक्ष्मी देवी, शशि मिश्रा, डॉ दीपिका, सविता यादव, मनीष यादव, रूचि यादव, ओमप्रकाश, सुनीता, रश्मि सिंह, प्रीति, दीप्ति व दीक्षा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।