फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: टैबलेट व प्रशस्ति पत्र पाकर खुश हुए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मेधावी छात्र, छात्राओं को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के चेक, टैबलेट व प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुरस्कार पाने पर मेधावियों के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपना दल के मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीएम शिवशरणाप्पा जीएन व सीडीओ अमृतपाल कौर ने मेधावियों को सम्मानित किया। जनपद के हाईस्कूल व इंटर के प्रथम 21 छात्र, छात्राओं को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व डेमो चेक दिया गया। छात्र शिवम चौरसिया को एक लाख का डेमो चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अजय पांडेय, काव्या रघुवंशी, पूजा देवी, अभिषेक कुमार, अभिषेक, धनपत सिंह, आकाश कुमार श्रीवास्तव, जननायक, आयुष शुक्ला आदि को 21 हजार का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र एवं टैबलेट दिया गया। हाई स्कूल के कार्तिक गुप्ता, दीपा देवी, बप्पा रावल सिंह, राममिलन, विपिन पाल, जितेंद्र कुमार, सिद्धार्थ नारायण, ऋषभ पटेल आदि छात्र, छात्राओं को भी 21 हजार रुपये, टेबलेट व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करते रहे। कड़ी परिश्रम के साथ आगे बढ़ें। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साह बढ़ाया। एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें