फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शराब पीने पर पिता ने डांटा तो युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी

Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में शराब पीने पर पिता ने डांटा तो युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी राजबहादुर ने बताया कि शनिवार की रात को शराब के नशे में बेटा बुद्धबिलास (19) घर आया था। उसे शराब पीने से मना किया और डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर रविवार की सुबह गोंडा रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद गया।

विज्ञापन


इसके चलते उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस को हुई तो परिजनों को जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करता था। उधर, भरतकूप थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें