फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुपट्टे का फंदा बनाकर युवती ने दी जान

Wed, 31 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के मालकाना डिलौरा में युवती कच्चे मकान में दुपट्टे से फंदे पर झूल गई। आनन-फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मालकाना डिलौरा निवासी रामनारायण कुशवाहा ने बताया कि उसकी पुत्री काजल (18) अपनी छोटी बहन गोलू व भाई देवा के साथ सोमवार की शाम को घर में थी और वह घर के बाहर सब्जी की खेती देखने के लिए गए थे। रात्रि को जब गोलू व देवा सो गए तो काजल ने दुपट्टे के सहारे बल्ली से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद पिता जब घर पहुंचे तो गोलू ने दरवाजा खोला। पिता व पुत्री जब दूसरे कमरे में गए तो वहां उनके होश उड़ गए। आनन-फानन काजल को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना सीतापुर पुलिस को दी।
पिता ने बताया कि घर में भाई-बहन से कोई विवाद हुआ था, कारण अज्ञात है। वह एक भाई व एक बहन में सबसे बड़ी थी। वह कक्षा पांच पास कर पढ़ाई बंद कर दी थी। उधर, प्रभारी सीतापुर चौकी प्रभारी शौकत अली ने बताया कि कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें