फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद्य विभाग ने दूध, दाल, पनीर के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। खोही कर्वी स्थित चित्रकूट डेयरी उद्योग से पनीर, मिश्रित दूध के दो नमूने लिए। शिवरामपुर बांदा रोड स्थित चौहान ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट से तैयार दाल का नमूना लिया। सरधुआ से गाय के दूध, बरगदी राजापुर स्थित राज मिल्क डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं तुलसी स्मारक रोड राजापुर स्थित प्रिंश ट्रेडर्स से कोकोनट बिस्किट और प्रकाश ट्रेडर्स से फ्रेश टोमेटो केचअप का नमूना संग्रहित किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें