फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में पहला मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मकान पर कब्जा करने की नीयत से बच्चों के साथ बेटी ने जबरन घुसकर विधवा मां की पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत पहले दिन मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

मारपीट का ये मामला मुख्यालय के कच्ची छावनी में सोमवार की सुबह करीब दस बजे हुआ। सुशीला पत्नी स्व. छेदीलाल बौरिया ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पुत्री उर्मिला पत्नी बृजलाल अपने बेटे बडक़ा व बेटी ऊषा के साथ घर आई और कब्जे को लेकर गालीगलौज कर पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 333, 115, 352, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर पीडि़त महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें