चित्रकूट। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कुली तलैया में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक आरोपी को 18 लीटर कच्ची शराब पकड़ा। इस दौरान इस दौरान 80 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले पंजीकृत किए गए हैं। यह अभियान आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध मदिरा के व्यापार में शामिल तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। (संवाद)