बुखार पीड़ित मासूम बालक की मौत
- फोटो : amarujala
चित्रकूट। बुखार व डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में 24 घंटे के अंदर एक दर्जन मरीज भर्ती हुए। जिसमें एक मासूम बालक की मौत हो गई। एक अन्य को इलाहाबाद रेफर किया गया है। रामघाट निवासी सुनीतादेवी , बछरन निवासी मनोज , चकला निवासी गुड्डू , कसहाई निवासी रामलाल, संगीता , बनकट निवासी चुनकी, सुंदरिया , शोभासिंह का पुरवा निवासी पिंकी , गुड़िया , कर्वी निवासी राजेश, रामा और विजय को बुखार व डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया सभी को एक सप्ताह से बुखार व डायरिया की शिकायत है। जिसमें रविवार की सुबह पहाड़ी के ओरा ममसी निवासी बासुदेव का तीन साल का पुत्र कल्लू को परिजन जिला अस्पताल लाए। उसे तीन दिनों से बुखार था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही उसका इलाज शुरू हुआ तो उसकी मौत हो गई। इसके अलावा राजेश कुमार को रेफर किया गया है।