फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। अज्ञात कारण के चलते मजदूर जंगल में पेड़ पर फंदे से झूल गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक की पत्नी ने हत्या कर खुदकुशी का रूप देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के चूल्ही गांव निवासी चुनबाद कोल (45) की पत्नी समनी देवी ने बताया कि रविवार को घर में विवाद होने के बाद पति बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कर्का पडरिया गांव निवासी रिश्तेदार के घर गया था। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि उसके पति का शव पेड़ से लटका मिला है।
घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी हर्ष पांडेय व प्रभारी थानाध्यक्ष बहिलपुरवा कमलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रस्सी से लटक रहे शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व गांव की एक महिला ने पति के खिलाफ छेडख़ानी करने का शिकायती पत्र मानिकपुर एसडीएम कार्यालय में दिया था।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर पति ने शायद खुदकुशी की है। महिला ने हत्या कर खुदकुशी का रूप देने की भी आशंका जाहिर की है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि छेडख़ानी का शिकायती पत्र पुलिस को फिलहाल नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें