फोटो 18 सीकेटीपी 13 प्रदर्शन करते सीपीआई के सदस्य। संवाद
फोटो 18 सीकेटीपी 13 प्रदर्शन करते सीपीआई के सदस्य। संवाद
चित्रकूट। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर अमेरिका के हमले के विरोध में सीपीआई ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सीपीआई के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय जहाज पर कायराना हमला किया है। इससे तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। अमेरिका इसके पहले भी हमला कर चुका है। जब कि मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है। इस मामले में भारत सरकार अमेरिका के खिलाफ बोलने को तैयार तक नहीं है। माकपा के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अमेरिका के ईरान में किए गए हमले के कारण देश में जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। नाविकों के परिवार के सदस्यों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर संदीप पांण्डेय, राजेंद्र कुमार, शिव नरेश सिंह, हनुमान, पंकज मिश्रा, मुमताज अली, गोविंद, शिवम द्विवेदी, राम आधार, इंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद