फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विषैला फल खाने से चार बच्चों की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के नागर गांव में खेल रहे बच्चों ने जेट्रोफा के पेड़ में लगा फल खा लिया। इससे चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

नागर गांव में रविवार की शाम को रोहित (6) पुत्र शिवपूजन, चंदा (5) पुत्री दिनेश, धनराज (5) पुत्र कमलेश, अन्नू (6) पुत्र रमेश खेल रहे थे। इसी दौरान जेट्रोफा के पेड़ में लगे फल को खा लिया। इससे उनकी हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल ले गए। हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें