फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएमओ ने घायल को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Thu, 04 Jun 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे स्थित मंदाकिनी नदी पुल पर एक ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और वहां से भाग निकला। घायल काफी देर तक वहां तड़पता रहा। बाद में कुछ लोगों ने उसे उठाकर सड़क किनारे छांव में पहुंचाया और एंबुलेंस को सूचना दी। इसी बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने घायल को अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल रेफर करवाया। इस हादसे के चलते मंदाकिनी नदी पुल पर कुछ देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें