फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिता के डांटने पर खलासी ने फंदा लगाया

Sat, 27 Jan 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माता-पिता के डांटने और बाइक की चाभी न देने पर पुत्र ने शराब के नशे में कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। शुक्रवार को युवक का जन्मदिन था।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत ब्यूर निवासी पिता शिवबचन सिंह ने बताया कि पुत्र रावेंद्र सिंह (23) शुक्रवार को शराब के नशे में था। इस पर माता-पिता ने डांटा और बाइक की चाभी अपने पास रख ली। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने देखा तो उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक ट्रक में खलासी का काम करता था। पिता ने बताया कि रावेंद्र का शुक्रवार को जन्मदिन था। जिसके चलते परिजन घर में बर्थडे मनाने की तैयारी में लगे थे। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें