कार्यक्रम में गैस चूल्हा व सिलेंडर प्रदान करते सांसद आरके सिंह पटेल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट । शहर के इंडेन गैस एजेंसी में उज्जवला योजना के तहत चयनित 175 गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलिंडर और चूल्हा वितरित किया।
मंगलवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने सिलिंडर व चूल्हा वितरण के बाद कहा कि गरीब महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निकलने वाले आंसुओं से निजात दिलाने की मंशा से उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में एक लाख 80 हजार व दूसरे चरण में 36 हजार लोगों को निशुल्क सिलिंडर वितरित किये जा रहे है। कार्यक्रम में इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामबहोरी, जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान, माया देवी प्रजापति, शक्ति प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, रवि आदि मौजूद रहे।