चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वैदेही भवन में पंचशती समारोह के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। शुभारंभ अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनडीएन बाजपेई ने किया।
प्रदर्शनी में रानी दुर्गावती की वीरता की जानकारी तस्वीरों के माध्यम से दी गई है। महात्मागांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्र, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे। रानी दुर्गावती शोध संस्थान जबलपुर के संरक्षक डॉ. पवन तिवारी, सचिव प्रो. अतुल दुबे ने उनके व्यक्तित्व की जानकारी दी। संवाद