फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र के कैलहा में रविवार को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। क्षेत्रवासियों और युवाओं ने उन्हें नमन कर आदर्शों को याद किया। मुकेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी को जीवन समर्पित किया। उनके विचारों को जयंती तक सीमित न रखकर अंतिम व्यक्ति के अधिकार, शिक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने पाठा क्षेत्र के युवाओं से समस्याओं की आवाज उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी मुद्दे अधिकारियों तक पहुंचाना आवश्यक है। हसरत खां, रहमत खां, यासीन खां, प्रिंस पटेल, चुनबूद साहू, साबिर खान, शहजाद अली, बलवंता कोल सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें