फोटो 23 सीकेटीपी-11- परिचय-राजापुर में धनुष यज्ञ के दौरान लीला का मंचन करते श्रीराम । संवाद
चित्रकूट। राजापुर में तुलसीकृत रामलीला कमेटी की आयोजित धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।राजा दशरथ ने शर्त रखी कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा उसका विवाह सीता से किया जाएगा। कई राजाओं ने धनुष को तोड़ने का प्रयास किया सभी विफल हो गए। ऋषि विश्वमित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने धनुष को तोड़ दिया।श्रीराम व सीता का विवाह संपन्न हुआ। परशुराम व लक्ष्मण का संवाद हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा,रामलीला कमेटी के प्रबंधक राज कुमार उपाध्याय, सुनील मिश्रा, सोमनाथ अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल,संरक्षक विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार में श्रीराम के वनगमन की लीला प्रस्तुत की गई। श्रीराम व सीता को 14 वर्ष का वनवास हुआ। श्रीराम लक्ष्मण सीता वन को चले गये। यह दृश्य देखकर दर्शक भावुक रहे। इस मौके पर नई बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।