फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उल्टी दस्त, बुखार व पेट दर्द के दस मरीज भर्ती

Mon, 27 May 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में परिवर्तन के चलते जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जिला अस्पताल में दस मरीज भर्ती हुए। नई बाजार निवासी सत्येंद्र की पांच वर्षीय पुत्री अंशू, सगवारा निवासी महेंद्र का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश, देवकली निवासी अभिषेक का तीन वर्षीय पुत्र प्रत्युश, सोनेपुर निवासी जौहरी (65), पुरवा तरौंहा निवासी रामलाल का 13 वर्षीय पुत्र सचिन, बालापुर खालसा निवासी मिठाईलाल (46), भरतकूप निवासी जावेद (20), लौढिय़ा खुर्द निवासी सादिक अली की तीन वर्षीय पुत्री अरशादी, अर्जुनपुर निवासी रिंकी (23) व चुनहा पुरवा निवासी सोयाबाई (70) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें