फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना अंतर्गत छीबो रोड के पियारिया माफी गांव के पास पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर भाग निकला। राजापुर थाना अंतर्गत रिवाड़ी गांव निवासी सूरज निषाद (11) पुत्र उमाशंकर अपने चाचा जियालाल की बरात में गया था। सोमवार की रात को टैक्टर से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन


छीबों रोड में पियरिया माफी गांव में ट्रैक्टर खड़ा होने पर वह पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से एक पिकअप आई उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक की मां अनुसइया की रो-रोकर हालत खराब हो गई है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक कक्षा चार में रेवाड़ी के प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें