फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार से किशोर की मौत, दस मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार से शुक्रवार को किशोर की मौत हो गई, जबकि दस मरीज डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया, पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 730 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भी उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने पहुंचे। सरधुआ थाना क्षेत्र के पनौटी गांव निवासी हुबलाल के 15 वर्षीय पुत्र अखिलेश को बुखार से ग्रसित होने के चलते शुक्रवार की शाम को भाई वीरेंद्र ने भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा शिवरामपुर निवासी जीतू का चार वर्षीय पुत्र प्रांशू, सीतापुर निवासी पिंटू (23), रौली कल्याणपुर निवासी अखिलेश का तीन वर्षीय पुत्र चुन्नू, भैरों पागा निवासी राजकुमार का 16 वर्षीय पुत्र अमित, सेमरदहा निवासी रूपरानी (40), कांडी खेरा निवासी प्रेमलाल की 16 वर्षीय पुत्री पूर्णिमा, लमेहटा निवासी कल्याणी (35), गढ़चपा निवासी प्यारेलाल की तीन वर्षीय पुत्री सौम्या, लोधौता कला निवासी सुखलाल की एक वर्षीय पुत्री सोनम व लौढिय़ा बुजुर्ग निवासी सुखिया (45) को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें