फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप के डसने से किशोरी की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकी सीतापुर के पड़री में शुक्रवार की रात सांप के डसने से एक किशोरी की मौत हो गई। चमेलिया देवी ने बताया कि नातिन अंजू देवी (15) पुत्री संजय निषाद शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद सो गई थी। शनिवार की सुबह पांच बजे परिजनों ने जगाया तो नहीं उठी। उसकी मौत हो चुकी थी। देखा तो उसके गर्दन पर जहरीला कीड़ा के काटने का निशान था। सांप के डसने से मौत होने की संभावना है। बताया कि उसके माता पिता एक शादी समारोह में चले गए थे।चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वजह का पता चल पाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें